Current Affairs of Haryana is very important for General Knowledge of Haryana as well as for Competitive exams. Read Haryana Current Affairs August 2025 below:
भगवान महृषि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के बाल काण्ड का पंजाबी अनुवाद किसके सरंक्षण में किया गया है ? सप्तसिंधु वाल्मीकि अध्ययन केंद्र और हरियाणा साहित्य एंव संस्कृति अकादमी |
भगवान महृषि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के बाल काण्ड का पंजाबी अनुवाद का विमोचन किसके द्वारा किया गया ? मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी |
ऑनलाइन पेपरलेस डीड पंजीकरण प्रणाली के लिए पायलट प्रोजेक्ट कहा से शुरू किया गया है ? 11 अगस्त को नारायणगढ़ से |
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के कितने अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया ? 2 (पुलिस आयुक्त शिबास कविराज व आई.जी कुलदीप सिंह) |
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के कितने अधिकारियों व जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया ? 11 |
राष्ट्रीय पत्रिका आउटलुक द्वारा जारी 2025 की इंडिया बेस्ट यूनिवर्सिटीज रैंकिंग में महृषि दयानन्द विश्विद्यालय रोहतक को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है ? 29वां |
ऑपरेशन सिन्दूर में हरियाणा के फ़िरोज़पुर (पलवल) से किस भारतीय वायु सेना फाइटर पायलट को वीर चक्र से सम्मानित किया गया है ? स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह |
हरियाणा सरकार ने भावान्तर भरपाई योजना में किसे शामिल करने की घोषणा की है ? शहद |
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को कब से लागू करने की घोषणा की गयी है ? 25 सितम्बर 2025 (पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती से) |
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं को कितनी वित्तीय सहायता मिलेगी ? 2100/- प्रति माह (पहले चरण में एक लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं पात्र होगीं ) |
पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा ने FY 2025-26 में कितने रूफटॉप सोलर सिस्टम इनस्टॉल करने का लक्ष्य रखा है ? 2.2 लाख |
हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी सेवा सुरक्षा नियम 2025 के तहत अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारी को सुरक्षित कर्मचारी का दर्ज़ा प्रदान करने हेतु कितने वर्ष की सेवा की न्यूनतम सीमा रखी है ? कम से कम 5 वर्ष (15 अगस्त 2024 तक) |
हरियाणा पुरातत्व एंव संग्रहालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट archaeology.haryana.gov.in का शुभारम्भ किसने किया है ? डॉ. अरविन्द कुमार शर्मा (विरासत एंव पर्यटन मंत्री) |
रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं व कितने वर्ष के बच्चों को नि:शुलक यात्रा की सुविधा प्रदान की है ? 15 वर्ष |
ज्यूरिख डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा ने कौन सा पदक जीता है ? सिल्वर पदक |
छठे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 का आयोजन का शुभारम्भ कहाँ से किया ? ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में कबड्डी के मैच से (26 विभिन्न खेल) |
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री अशीम कुमार घोष द्वारा कहाँ ध्वजारोहण किया गया ? अम्बाला में |
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा कहाँ ध्वजारोहण किया गया ? रोहतक |
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण द्वारा कहाँ ध्वजारोहण किया गया पानीपत |
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर हरियाणा के विधानसभा उपाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार मिड्ढा द्वारा कहाँ ध्वजारोहण किया गया सोनीपत |
71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हरियाणा के अटेली निवासी श्री मनीष सैनी को किस केटेगरी में सम्मानित किया गया है सर्वश्रेष्ठ शार्ट फिल्म (Giddh- The Scavenger) |
18th Urban Mobility India (UMI) सम्मलेन व प्रदर्शनी कहाँ आयोजित होगी ? 7 नवंबर 2025 से 9 नवंबर 2025 तक गुरुग्राम में (Theme – Urban Development and Mobility Nexus) |
गोस्वामी तुलसीदास जयंती के पावन अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कहाँ किया गया ? संत कबीर कुटीर में |
नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगाँठ पर राज्य स्तरीय समारोह कहाँ आयोजित किया गया ? पंचकूला |
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह कहाँ आयोजित किया गया ? फरीदाबाद |
16 वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की बेटी मनु भाकर ने कितने मैडल जीते है ? दो कांस्य पदक (एक एकल व एक टीम इवेंट में) |
16 वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा से किस खिलाडी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस जूनियर में स्वर्ण पदक जीता है ? पलवल से कपिल बैंसला |
16 वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप कहाँ आयोजित करवाई गयी ? कज़ाकिस्तान |
विश्व उधमिता दिवस 2025 के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह कहाँ आयोजित किया गया ? चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार (मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी) |