Current Affairs of Haryana is very important for General Knowledge of Haryana as well as for Competitive exams. Read Haryana Current Affairs July 2025 below:
उज्जवल दृष्टि अभियान हरियाणा में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह द्वारा कहां से शुरू किया गया है – गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (हिसार) |
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में नवीनीकृत प्रशासनिक भवन का विधिवत लोकार्पण किसके द्वारा किया गया है – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह द्वारा |
16 वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कांक्लेव 2025 में हरियाणा को कौन सा अवार्ड प्राप्त हुआ है – पॉलिसी लीडरशिप अवार्ड |
राष्ट्रीय मत्स्य किसान 2025 के उपलक्ष्य में मछली संरक्षण एवं पुनर्वासन कार्यक्रम हरियाणा में कहां आयोजित किया गया – गांव बल्ले वाला (यमुनानगर) मुख्य अतिथि श्याम सिंह राणा |
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को किस राज्य द्वारा सबसे पहले लागू किया गया है हरियाणा (शैक्षणिक सत्र 2025 से) |
4 से 6 जुलाई 2025 को पिंजौर के यादविंद्र गार्डन में कौन सा मेला आयोजित किया गया 32 वां मैंगो मेला |
मुख्य मंत्री विवाह शगुन योजना के तहत पिछड़े वर्ग के पात्र परिवारों को बेटियों के विवाह पर दी जाने वाली शगुन राशि बढ़कर कितनी कर दी है – 51000/- रुपए (पूर्व में यह राशि 41000 थी) |
1 जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक हरियाणा का लिंगानुपात कितना रहा – 906 |
स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में 50000 से 3 लाख आबादी वर्ग में हरियाणा के कौन से शहर को तीसरा स्वच्छ शहर का अवार्ड मिला है – करनाल (*सोनीपत को भी स्वच्छता में सम्मानित किया गया है) |
हरियाणा सरकार ने AI और कौशल विकास के सहारे विजन 2047 को अमली जामा पहनाने के मकसद से किस विभाग का गठन किया है – भविष्य विभाग |
हरियाणा का नया राज्यपाल किसे नियुक्त किया गया है – प्रोफेसर अशीम कुमार घोष (19 वें राज्यपाल) |
हरियाणा के नए राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष किस राज्य से संबंध रखते हैं – हावड़ा (पश्चिम बंगाल) |
हरियाणा सरकार ने आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने उपरांत वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कार्य करने के लिए कौन सी योजना की शुरुआत की है – हरियाणा कॉन्ट्रैक्टर सक्षम युवा योजना |
स्किल इंडिया मिशन की दसवीं वर्षगांठ के समारोह में उत्तर जोन में टॉप प्रदर्शन करने पर हरियाणा की किस आईटीआई को सम्मानित किया गया है – राजकीय आईटीआई बराड़ा एट होली (अंबाला) |
एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत 2025 में कितने वृक्षारोपण का टारगेट किया गया है – 2.10 करोड़ |
एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत 2024 में कितने वृक्षारोपण का टारगेट था – 1.60 करोड़ (लगाए गए 1.87 करोड़) |
हरियाणा के किस पहलवान ने अंडर 17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में 110 kg में गोल्ड मेडल जीता है – हरदीप छिल्लर |
हरियाणा के आर्यन ने 8 वर्ष की उम्र में कहां तिरंगा फहराया है – माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर |
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की नई वेबसाइट कौन सी लॉन्च हुई हैं – revenueharyana.gov.in (मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लॉन्च की गई) |
दक्षिणी हरियाणा में आलू के बीज का उत्पादन बढ़ाने हेतु बागवानी विभाग हरियाणा ने किसके साथ ज्ञापन समझौता हुआ है – अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र |
फरीदाबाद में बन रहे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (अनुमानित लागत 427 करोड़) का निर्माण किसकी तर्ज पर हो रहा है – दिल्ली के विज्ञान भवन की तर्ज पर |
हिसार के गांव बाडा सुलेमान का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है – उधमपुर |
राजकीय महाविद्यालय संपला रोहतक का नामकरण किसके नाम पर किया गया है – शहीद राय सिंह के नाम पर |
राजकीय महिला महाविद्यालय बवानी खेड़ा का नामकरण किसके नाम पर किया गया है – स्वर्गीय ठाकुर श्री शंभू के नाम पर |
राजकीय महाविद्यालय खरक भिवानी का नामकरण किसके नाम पर किया गया है – शहीद गजेंद्र सिंह के नाम पर |
महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह 2025 का आयोजन कहां किया गया – भिवानी भीम स्टेडियम मुख्य अतिथि – नायब सिंह सैनी, C.M |
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2025 का राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कहां किया गया – पंचकूला मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, सहकारिता मंत्री |
28 जुलाई 2025 को तीज के उत्सव पर राज्य स्तरीय आयोजन कहां आयोजित किया गया – अंबाला मुख्य अतिथि – नायब सिंह सैनी, C.M |
अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 का आयोजन कहां किया गया – कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र |
अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 की थीम क्या थी – अनेकता में एकता सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवा संवाद |